राहुल गांधी अल्मोड़ा, हरिद्वार रैली: मोदी के 15 लाख नहीं आए, लेकिन कांग्रेस 72 हजार जरूर आयेंगे: राहुल गाँधी

Please Share

पौड़ी के बाद अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर प्रहार किया। कहा कि भाजपा दो तरह का हिंदुस्तान बनाना चाहती है। भाजपा अमीरों और गरीबों के लिए अलग-अलग हिंदुस्तान बनाना चाहती है। जबकि कांग्रेस सभी के लिए एक तरह का हिंदुस्तान बनाने की पक्षधर है।
नरेंद्र मोदी ने हर नागरिक के खाते में 15 लाख डालने का वादा किया था। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है, लेकिन हमने हर व्यक्ति के खाते में 72 हजार डालने का वादा किया है। जिसे हम पूरा करके दिखाएंगे। राहुल ने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। कर्ज का भुगतान न करने पर किसानों को जेल में नहीं जाना पड़ेगा। यहां राहुल गांधी करीब 24 मिनट तक बोले।

राहुल गांधी ने रक्षा सौदे पर मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किए। साथ ही अर्द्घसैनिक बलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आपके लोग पुलावामा में शहीद हुए। अर्द्घसैनिक बलों के जवान शहीद होते हैं, लेकिन उनको शहीद का दर्जा नहीं मिलता। हमारी सरकार उनको शहीद का दर्जा देगी। मोदी जी राष्ट्रीय सुरक्षा की बात करते हैं। राफेल सौदे में मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये एयर फोर्स से चुराकर अनिल अंबानी को दे दिए। यूपीए सरकार ने कहा कि विमान और हथियार एचएएल बनाएगी। लेकिन मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान नहीं बनाएगा, बल्कि फ्रांस बनाएगा। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि हमें तो पहले ही साफ बता दिया गया था कि यदि फ्रांस को कांट्रेक्ट चाहिए तो अंबानी को दे। हमें 526 करोड़ का जहाज नहीं खरीदना, बल्कि 1600 करोड़ का खरीदना है।

सीबीआई का निदेशक कहते हैं कि चोरी हुई है, मैं इन्क्वायरी करुंगा। लेकिन उनको हटा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने वापस रखने के लिए कहा तो 5 घंटे के अंदर फिर से निकाल दिया गया। इसलिए हिंदुस्तान कह रहा है कि चौकीदार चोर है। राहुल गांधी का कहना है कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो गब्बर सिंह टैक्स खत्म करके एक सरल टैक्स लागू किया जाएगा। टैक्स जमा करने के लिए हर महीने 15-16 फार्म भरने पड़ते हैं। ऐसा न करने पर टैक्स वाले रिश्वत मांगने घर पर आ जाते हैं। छोटे व्यवसायियों को इससे मुक्त किया जाएगा। रोजगार खोलने के लिए बेरोजगार को हर जगह-जगह घूस देनी पड़ती है। राहुल गांधी ने बोला कि हम दो हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं। बड़े उद्योपति कर्ज लेकर वापस नहीं करते हैं। जबकि किसानों को जेल डाल दिया जाता है। किसानों के कर्ज वापस न करने पर जेल में नहीं डाला जाएगा।

राहुल गांधी अपने भाषण में कांग्रेस को किसानों का हिमायती और भाजपा को किसान विरोधी ठहराया। मोदी ने कहा था कि किसानों का कर्जा माफ करूंगा। किसानों को सही दाम दूंगा। पांच साल हो गए किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब आदि राज्यों में चुनाव हुए। चुनाव प्रचार में मैंने कहा था कि 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ होगा। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार आई 10 दिन भी नहीं लगे। 2 दिन में किसानों का कर्जा माफ हो गया।

मोदी ने किसानों से बोनस छीना। बीमा का पैसा जनता भरती है। जनता के करोड़ों रुपये प्राइवेट बीमा कंपनी ले गई। जनता का नुकसान होता है, फायदा अंबानी-अडानी को होता है। अपने भाषणों में मोदी इनकी बात नहीं करते हैं। मोदी उत्तराखंड आए। उन्होंने 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात की थी, क्या उन्होंने इस पर कुछ बोला। न तो किसानों की कर्जा माफी की बात की और न ही 15 लाख रुपये की बात की। मोदी कहते हैं कि पैसा कहां से आएगा। लेकिन जब वह बड़े उद्योगपतियों को पैसा देते हैं, तब वह क्यों नहीं पूछते कि पैसा कहां से आएगा?

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like