राहुल गांधी की फटकार के बाद 120 से ज्यादा पदाधिकारियों ने भेजे इस्तीफे

Please Share

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अडिग अध्यक्ष राहुल गांधी  को पार्टी के नेता मनाने में जुटे हुए हैं। अब उनके बयान के एक दिन बाद कांग्रेस के 120 से ज्यादा पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफा देने वालों में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया से लेकर ओवरसीज कांग्रेस के सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ शामिल हैं।

अन्य प्रमुख नामों में बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव वीरेंद्र राठौड़, ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी सचिव अनिल चौधरी, यूपी के पूर्व प्रभारी सचिव प्रकाश जोशी, मीडिया पैनलिस्ट संजय चोपड़ा आदि शामिल हैं। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने पार्टी की युवा इकाई के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान कहा था कि उन्हें इस बात का दुख है कि उनके पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश के बाद भी कुछ मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को अपनी जवाबदेही का अहसास नहीं हुआ। उन्होंने कहा था कि पार्टी शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्रियों, महासचिवों, प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं को अपनी जवाबदेही का अहसास नहीं हुआ।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कार्य समिति के सदस्यों ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था। इसके बाद से वह लगातार इस्तीफे की पेशकश पर अड़े हुए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like