राहुल गांधी ने कहा मोदी जी अभी और बम गिराएगा राफेल

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के बाद अब राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राफेल विश्वव्यापी भ्रष्टाचार है और आने वाले कुछ हफ्तों में राफेल कुछ बड़े बम गिराने वाला है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि नोटबंदी पूरी तरह विफल रही। नोटबंदी का रिजल्ट क्या आया कि पूरा का पूरा पैसा वापस आ गया। 2 फीसदी जीडीपी, करोड़ों लोगों का रोजगार और नोटबंदी का कोई रिजल्ट नहीं आया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीटर पर एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, यह विश्वव्यापी भ्रष्टाचार है। राफेल विमान वास्तव में दूर तक और तेजी से उड़ता है। आने वाले कुछ हफ्तों में यह कुछ बड़े बंकर भेदी बम भी गिराने वाला है। उन्होंने कहा, मोदी जी कृपया अनिल (अंबानी) को बताएं कि फ्रांस में एक बड़ी समस्या है। राहुल गांधी ने जिस खबर को शेयर किया है, उसमें कहा गया है कि जब राफेल को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही थी, तब अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एंटरनमेंट ने तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा अलोंद की पार्टनर को फिल्म निर्माण में सहयोग किया था।

गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि नोटबंदी ने पूरी अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करके रख दिया। भारतीय रिजर्व बैंक ने जो आंकड़ा जारी किया है उसके अनुसार 99.3 फीसदी नोट वापस बैंक में आ गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा करते हुए कहा था कि इससे आतंकवाद पर लगाम लगेगी, कालाधन समाप्त हो जाएगा, जाली नोट खत्म हो जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। राहुल गांधी ने कहा कि इसका असली मकसद था देश के 15 से 20 बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना। उनके काले धन को सफेद करना।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like