18 दिन से बंद पड़ा मार्ग बना समस्या का कारण, जनता करेगी धरना प्रदर्शन

Please Share

मसूरी। पिछले 18 दिनों से बंद पड़े मसूरी-टिहरी बाईपास एनएच रोड स्थानीय लोगों की समस्या का कारण बना हुआ है जिसके चलते शनिवार को स्थानीय जनता ने अपना विरोध जताते हुए एनएच विभाग और शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाली 21 दिसम्बर तक अगर रोड नहीं बनाई गयी तो धनोल्टी की जनता धरने पर बैठने के लिए तैयार है।

धनोल्टी क्षेत्र पंचायत  सदस्य ने बताया कि मसूरी टिहरी बाईपास एनएच रोड 707-A जो की सुवाखोली, धनोल्टी, चम्बा, टिहरी, उत्तरकाशी जाने का मुख्यमार्ग, मलबा आने और रोड टूटने से करीब 18 दिनों से बंद पड़ा है जिसके कारण पर्यटन स्थल धनोल्टी के व्यापार में बुरा असर पड़ा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य का कहना है कि रोड बंद होने की वजह से सैलानी वहां तक नही पहुँच पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर विभाग आने वाली 21-22 दिसंबर तक एनएच को सुचारू नहीं करता है तो धनोल्टी की जनता धरने पर बैठ जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply