रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल बनने जा रहा ट्रामा सेंटर, लोगों को मिल पायेगा लाभ

Please Share

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले की स्वास्थ्य सेवाएं जल्दी ही हाईटेक होने जा रही हैं। जिला अस्पताल में जहां अधिकांश विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती हो चुकी है। वहीं अब कोटेश्वर में निर्मित शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज अस्पताल को स्वास्थ विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। अस्पताल को महिला अस्पताल के साथ ही ट्रामा सेन्टर के रुप में स्थापित किया जा रहा है।

अस्पताल में पांच बैड की आईसीयू यूनिट के साथ ही डाइलिसिस यूनिट, एमआरआई व ट्रामा सेन्टर के रुप में तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के प्रयासों से अब चिकित्सालय को भव्य स्वरुप दिया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी ने रेलवे के जरिये मिलने वाले वैलफेयर फंड से चार करोड रुपये का प्रस्ताव भी तैयार कर दिया है।

वहीं जिले का स्वास्थ्य महकमा अब ट्रामा सेन्टर को जल्दी ही तैयार करने में जुट गया है, सेन्टर के लिए आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ ही अन्य स्टाफ की सूची भी तैयार कर पद स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा चुका है।

बता दें कि रुद्रप्रयाग का जिला अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के लिए अहम है और चार धाम यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग अस्पताल पर भारी दबाव रहता है। ऐसे में यहां एक बडे ट्रामा सेन्टर की आवश्यकता बनी हुई थी, जिसके लिए जिलाधिकारी लगातार प्रयासरत थे। अब शंकराचार्य अस्पताल स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित होने से जनपद वासियों को बेहतर व हाईटेक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पायेंगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like