आपको भी है फूलों से प्यार और हो शेल्फी के शौक़ीन, तो चले आइये यहाँ..

Please Share

मसूरी: पहाड़ो की रानी मसूरी का कंपनी गार्डन इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। माल रोड से महज चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह गार्डन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस गार्डन में विभिन्न प्रजाति के फूल हैं, जो आजकल पर्यटकों की सेल्फी का केंद्र बने हुए हैं।

जहाँ एक ओर सैलानी गार्डन में लगे फुब्बारे का लुप्त उठा रहा हैं, तो वहीं  दूसरी ओर सैलानी फलों के साथ सेल्फी का आनंद ले रहे हैं। यहाँ आये पर्यटकों का कहना है कि, यहाँ का मौसम बहुत ही सुहावना है और गार्डन में आकर काफी अच्छा लग रहा है। वहीँ गार्डन संचालक का कहना है कि, गार्डन में रंग-बिरंगे विभिन्न प्रजाति के फूल हैं और पर्यटक इनका खूब आनंद ले रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like