छात्र-छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ

Please Share

जौनपुर: विकासखंड जौनपुर के ग्राम पंचायत रौतू की बेली में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज रौतू की बेली के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सफाई अभियान ने प्रतिभाग किया। इस दौरान स्वच्छता अभियान में ग्राम प्रधान कविता रावत ने भी हिस्सा लिया।

छात्र-छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ 2 Hindi News Bharat »

अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने गांव में झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया और लगभग 3 कुंतल कूड़ा-करकट इकट्ठा कर निस्तारित किया। छात्राओं द्वारा गाँव में स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर के आस-पास भी सफाई की गई। सफाई अभियान के अंतर्गत पूरी ग्राम पंचायत को 4 जोन में बांटा गया जिसमें 20-20 छात्र-छात्राओं के चार अलग-अलग समूह बनाए गए। इस दौरान प्रत्येक समूह को एक जोन की जिम्मेदारी दी गई। स्वच्छता अभियान के अंत में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like