Tehri Garhwal Thatyur:16 वर्षीय नाबालिग को भगा कर ले जाने वाले अभियुक्त को मात्र 37 घंटे में टिहरी पुलिस ने जालन्धर पंजाब से किया गिरफ्तार

Please Share
टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal): टिहरी पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनाक 09.08.2024 को थाना थत्यूड मे वादिनी सीमा देवी (काल्पनिक नाम) पत्नी राकेश दास निवासी ग्राम भैम पट्टी दशज्यूला, थाना थत्यूड, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 16 वर्ष को अभियुक्त नरेश लाल द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा सं. 28/2024 धारा-137(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक राहुल थापा थाना थत्यूड के सुपुर्द की गयी।
उपरोक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तथा नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण उपरोक्त घटनाक्रम से तत्काल उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया। जिसके बाद थानाध्यक्ष थत्यूड के नेतृत्व में नाबालिग अपहृता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर 4 टीमों का गठन किया गया जिसमें एक टीम सादे वस्त्रों में भी लगाई गई।
उक्त समस्त गठित टीमों द्वारा नाबालिग अपह्ता की सकुशल बरामदगी हेतु गहन सुरागरसी,पतारसी की गयी। थत्यूड से बस स्टैंड/ रेलवे-स्टेशन देहरादून सहित करीब 63 से अधिक होटलों को चैक किया गया। गठित टीम द्वारा थत्यूड से बस स्टैंड/ रेलवे-स्टेशन देहरादून सहित आस-पास के करीब 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को गहनता से चैक किया गया। सर्विलांस और मैनुअल सूचना एकत्रित कर गहन विश्लेषण किया गया। जिसमें दिनांक 08.08.2024 को समय करीब 11.00 बजे नाबालिक बालिका को गाँव के ही रहने वाले नरेश लाल द्वारा अपने साथ ले जाया जाना प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना थत्यूड से पुलिस टीम दिनांक 10.08.2024 को जालन्धर, पंजाब हेतु रवाना हुयी।
अभियुक्त नरेश लाल को दिनांक 10.08.24 को जालन्धर पंजाब से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में अपना नाम नरेश लाल पुत्र स्व. मुरारी लाल निवासी ग्राम भैम पट्टी दशज्यूला, थाना थत्यूड, टिहरी गढ़वाल, उम्र 28 वर्ष होना बताया गया। उक्त व्यक्ति के कब्जे से नाबालिक अपहर्ता को भी सकुशल बरामद किया गया। थानाध्यक्ष थत्यूड के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुये मात्र 37 घंटे में ही उक्त घटना का खुलासा किया गया। तत्पश्चात उपरोक्त अभियोग में धारा- 65(1) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधि. की वृद्धि की गयी। अभियुक्त को निमानुसार कार्यवाही करते हुये रिमाण्ड हेतु  न्यायालय के समक्ष समय से पेश किया गया जिसके बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा मे जिला कारागार निरूद्ध किया गया।
गठित पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित शर्मा, उप निरीक्षक राहुल थापा, असिस्टेंट उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल 146 अरूण शर्मा थाना थत्यूड, हेड कांस्टेबल 57 कैलाश चौहान थाना थत्यूड, म. कांस्टेबल 119 अकिंता थाना थत्यूड व कांस्टेबल नजाकत सीआईयू शामिल थे। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like