टिहरी में बारिश ने मचाई तबाही, तेज बारिश के बाद घरों में घुसा मलबा

Please Share

टिहरी: प्रदेश में गुरुवार को तेज बारिश ने कहर ढहाना शुरू कर दिया है।  आज सुबह तड़के चार बजे टिहरी के घनसाली पट्टी केमर के कोटियाड़ा गांव के ऊपर से मलबा आने से दर्जन से ज्यादा घरों में मलबा घुस गया है। मौके पर भगदड़ मच गई। रेस्कयू कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 18 परिवार बाल-बाल बचे। मलबा 18 घरों में घुस गया। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। यहां किसी जनहानि की खबर नहीं है।  प्रभवित परिवारों ने अपने पशुओं को बमुश्किल मलबे से बाहर निकाला। पीड़ित परिवार ने बताया कि एसडीएम और पटवारी को फोन किया, लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया। प्रभावित परिवारों ने गवाना तोक में अन्य लोगों के घरों में शरण ली।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like