उत्तराखंड कैबिनेट के आज के अहम फैसले, बिजली उपभोक्ताओं को विलंब अभिभार में छूट देने की योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मोहर;
आज के कैबिनेट के फैसले इस प्रकार रहे:
  • चमोली में ऋषि गंगा में आयी आपदा में मृत व्यक्तियों को कैबिनेट ने दी श्रद्धांजलि, 2 मिनट का कैबिनेट ने रखा मौन
  • उत्तराखंड वन विकास निगम में 7वे वेतनमान के तहत आवास भत्ते को मंजूरी
  • जल विधुत निगम का वार्षिक प्रतावेदन को सदन की पटल पर रखने को मंजूरी
  • ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों  में एमडी, डायरेक्टर के चयन में बदलाव को मंजूरी, इंदू कुमार पांडेय की रिपार्ट के आधार पर ही एमडी और डायरेक्टर की होगी नियुक्ति
  • महिलाओं को खातेधारक में लाने का अध्यादेश को मंजूरी
  • अवैध निर्माण को लेकर कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, सैटेलाइट के माध्यम से होगी अवैध निर्माण पर निगरानी
  • वन टाइम स्टाइलमेंट को भी कैबिनेट ने दी मंजूरी
  • हर की पौड़ी से चंडी देवी मंदिर रोपवे को मंजूरी
  • सेवा का अधिकार अधिनियम के प्रत्यावेदन की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखने को मंजूरी
  • राज्यपाल के अभिभाषण के लिए मुख्यमंत्री को कैबिनेट ने सैंपा जिम्मा, बजट भाषण के लिए सौंपा जिमा
  • 5 पंचायतों को बनाया गया नगर पंचायत, 1 नगर पंचायत से बनी नगर पालिका
  • उत्तराखंड में घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक, नलकूप श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को विलंब अभिभार में छूट देने की योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी, 230 करोड़ रुपये का ब्याज होगा माफ
  • 56 हजार 9 सौ करोड़ रुपये को कैबिनेट ने दी मंजूरी, वित्तीय वर्ष 2021 और 2022 के वित्तीय वर्ष के बजट को मंजूरी, सूत्रों के हवाले से खबर

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like