त्रिवेंद्र सरकार का कार्यकाल निराशाजनक, उपचुनाव में जनता सिखाएगी सबक: प्रीतम सिंह

Please Share

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि कांग्रेस ने पिथौरागढ़ उपचुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। जल्द प्रत्याशी के नाम का ऐलान भी किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी की पहली प्राथमिकता पिथौरागढ़ उपचुनाव में पूर्व विधायक मयूख सिंह मेहर को उम्मीदवार बनाने की है और पार्टी उन्हें मनाने में जुटी हुई है। इस दौरान उन्होने त्रिवेंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि त्रिवेंद्र सरकार का अबतक का कार्यकाल घोर निराशाजनक रहा है। इसलिए जनता जरूर इस चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like