दर्दनाक कार हादसे में बची दो साल के मासूम की जान, बाकी कार सवार की हुई मौत

Please Share

हल्द्वानी: रामनगर में देहरादून का एक परिवार भीषण हादसे का शिकार हो गया। दून से कार में सवार होकर हल्द्वानी जा रहे एक दंपति समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो साल का मासूम बच गया, हालांकि बच्चे को चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम ग्राम नत्थनपुर हिमगिरि देहरादून निवासी हिमांशु असवाल उसकी पत्नी पूजा और उनका दो वर्षीय बेटा कृष्णांक, व उसकी माँ सरोज असवाल कार से हल्द्वानी जा रहे थे। शनिवार की सुबह रामनगर के हिम्मतपुर ब्लॉक आमपानी गेट के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। चार साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। वहीँ इस हादसे में परिवार के तीन लोगों के अलावा हरिद्वार ज्वालापुर निवासी चालक सूरज सैनी की मौत हो गई। सभी मृतकों की रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like