उधर दुष्यंत चौटाला का बीजेपी को समर्थन, इधर पिता के जेल से बाहर आने का आया फैसला!

Please Share

नई दिल्ली: जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को तिहाड़ जेल से फरलो मिल गई है। न्यूज एजेंसी ने तिहाड़ जेल के डीजी के हवाले से लिखा है, ‘अजय चौटाला को फर्लो दे दी गई है। वह आज शाम या कल सुबह जेल से बाहर आ जाएंगे। उन्हें दो सप्ताह की फर्लो दी गई है।’ बता दें कि, कैदियों को मिलने वाली जेल से छुट्टियों को फर्लो कहा जाता है, यह छुट्टी कैदी द्वारा वजह बताने के बाद ही दी जाती है। गौरतलब है कि अजय चौटाला और उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला दोनों शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में जेल में बंद हैं।

अजय चौटाला को फरलो दिए जाने का ऐलान जेजेपी द्वारा हरियाणा में बीजेपी को समर्थन देने की घोषणा के बाद आया है। अजय चौटाला के बेटे दुष्यंत की पार्टी जननायक जनता पार्टी से गठबंधन करते भाजपा हरियाणा में नयी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जेजेपी ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट हासिल की है। सत्तारूढ़ भाजपा ने उपमुख्यमंत्री का पद जजपा को देने की पेशकश की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like