उत्तराखंड को धड़ल्ले से गालियाँ देते भाजपा से निलंबित विधायक का विडियो वायरल

Please Share

देहरादून: विवादों के चैम्पियन भाजपा से निलंबित चल रहे खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे शस्त्र लहराते हुए दिख रहे हैं। साथ ही वो उत्तराखंड को गालियाँ देते भी नज़र आ रहे हैं।

ताजुब इस बात का है इन माननीय को शासन-प्रशासन और जनता से कोई सरोकार ही नहीं है, जनाब तो सत्ता के नशे में चूर हो चुके हैं। वैसे तो यह महाशय भाजपा की सदस्यता से अपनी हरकतों के चलते 3 माह के लिए निष्कासित किये गये हैं, लेकिन निष्कासित होने के बाद भी उनकी हरकतों में कोई कमी नहीं आई है।

समय-समय पर चैंपियन कोई-न-कोई वीडियो जारी होता रहा है, ऐसा लगता है वो चर्चाओं  में बने रहने के लिए ये उनका पब्लिसिटी स्टंट है। ताजा विडियो में विधायक एक हाथ में तीन-तीन रिवॉल्वर लहरा रहे हैं और दूसरे हाथ में एक कार्बाइन को लहरा रहे हैं। वे यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि, उनके जैसा कोई नहीं है उत्तराखंड तो क्या पूरे हिन्दुस्तान में भी नही होगा।

वैसे तो यह वीडियो मुख्यमंत्री, राज्यपाल उत्तराखंड, पुलिस महानिदेशक सहित तमाम मंत्रियों नेताओं के पास भी पहुँच ही चूका होगा,  लेकिन देखने वाली बात अब यह होगी की शासन-प्रशासन इस पर क्या करवाई करती है, या फिर इसी तरह से ये उत्तराखंड में दबंगई कायम रहते हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like