मदन कौशिक और सुनील उनियाल गामा ने किया कोरोना वारियर्स को सम्मानित, आगामी मंगलवार और बुधवार को पूरे शहर को 2.30 लाख लीटर से किया जाएगा डिसइंफेक्टेंट

Please Share

देहरादून: आज शहरी विकास मदन कौशिक और देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ने कोरोना वाइरस कोविड -19 पर नियंत्रण के लिये लगाए जाने वाले अग्रिम पंक्ति के कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने के उद्देश्य से सफाई कार्मिको को सम्मानित किया। सम्मानित करते हुई कौशिक ने कहा कि हमे यह सन्देश देना है कि अग्रिम पंक्ति पर लड़ाई लड़ने वाले कार्मिको की पूर्ण सुरक्षा करते हुये पर्याप्त सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्रिम पंक्ति में लगाये जाने वाले कार्मिको के दुर्व्यवहार को किसी कीमत पर बर्दास्त नही किया जाएगा।लगभग 30 सफाई कोरोना वारियर्स को देहरादून घण्टा चौक पर सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड कोरोना वायरस स्वास्थ्य बुलेटिन-आज भी COVID-19 सकारात्मक मामलों की संख्या रही शून्य, देखें पूरी रिपोर्ट

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि पूरे नगर में 24 घण्टे सफाई कार्मिक कार्य कर रहे है। इनकी सुरक्षा के लिये मास्क और ग्लब्ज भी दिया गया है। आगामी मंगलवार और बुधवार पूरे शहर को सोडियम हाइपोक्लोराइट से डिसइंफेक्टेंट करने के लिए 2.30 लाख लीटर (1:10 रेश्यो में) का प्रयोग किया जाएगा जिसमे लगभग 50 गाड़ियों लगेंगी। इसके पूर्व पूरे शहर का 3 बार सैनीटाईजिंग किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सरकार पूरी तरह से इनके सम्मान और सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है।

मदन कौशिक और सुनील उनियाल गामा ने किया कोरोना वारियर्स को सम्मानित, आगामी मंगलवार और बुधवार को पूरे शहर को 2.30 लाख लीटर से किया जाएगा डिसइंफेक्टेंट

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply