उत्तरकाशी:कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज त्यूणी पहुंचकर विगत दिनों अतिवृष्टि व बादल फटने से आई दैवीय आपदा से हुए नुकसान का जायज़ा लिया और त्यूणी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों, आराकोट, माकुड़ी,डिगोली, तिकोची का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने को कहा। आपदा में घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराने, गंभीर रूप से घायलों एवं मृतकों के परिजनों को उचित मुहावजा दिलाए जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता करने को कहा।उनके साथ गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, ओबीसी विभाग प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल, डाटा विभाग प्रदेश अध्यक्ष दीवान सिंह तोमर, एन.डी पवार, राजवीर सिंह राणा, बलवीर सिंह चौहान,और डॉ0 वीरेंद्र सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
