Uttarakhand: सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन सम्पन्न

Please Share
देहरादून (Uttarakhand): दिनांक 03 जनवरी से 07 जनवरी, 2022 तक देहरादून में आयोजित कुमाऊं मण्डल के सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन आज संपन्न हो गये हैं। कुमाऊं मण्डल से जनपद उधमसिंह नगर, जनपद नैनीताल, जनपद अल्मोड़ा, जनपद पिथौरागढ़, जनपद चम्पावत तथा जनपद बागेश्वर के दलों ने ऑडिशन में भाग लिया। इसके अतिरिक्त गढ़वाल मण्डल के जो दल पूर्व में छूट गये थे उन दलों के ऑडिशन भी संपन्न किये गये। ऑडिशन में जो सांस्कृतिक दल सफल हुए हैं उनका परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।
चयन समिति में निर्णायक मण्डल के रूप में सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पद्म श्री लीलाधर जगूड़ी, संयुक्त निदेशक सूचना के.एस. चौहान, प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की सहायक निदेशक डॉ. संतोष भारद्वाज, आकाशवाणी देहरादून के अधिकारी अनिल भारती एवं संस्कृति एवं भातखण्डे के नरेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।
Uttarakhand: सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन सम्पन्न 2 Hindi News Bharat »

Uttarakhand: सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन सम्पन्न 3 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like