उत्तराखंडः भूकंप से फिर डोली धरती, भूकंप के कारण मकान की दीवार गिरने से महिला घायल

Please Share

बागेश्वर: आज सुबह भूकंप के झटका महसूस किए गयें। भूकंप का केन्द्र बागेश्वर जिले का गोगीना गांव बताया जा रहा है। रियेक्टर पैमाने पर भूकंप की क्षमता 4 दशमलव 7 मापी गयी। भूकंप के कारण कपकोट तहसील में एक मकान की दीवार गिरने से महिला चोटिल हो गयी।
बागेश्वर जिले में सुबह करीब 6 बजकर 31 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की कंपन 6 सेकेंड तक महसूस की गयी। भूकंप के कारण कपकोट तहसील में दुग नाकुरी पट्टी के किड़ई गांव में लक्षम राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की दीवार गिरने से उसकी 42 वर्षीय पत्नी बसंती देवी और 11 वर्षीय पुत्री को चोट आयी। तहसील प्रशासन ने तत्काल पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उपचार शुरू कर दिया। तहसीलदार द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल आपदा राहत राशि के तौर पर 3500 ₹ का चैक और राशन उपलब्ध कराया गया। वहीं भूकंप का केन्द्र बागेश्वर होने के कारण डीएम ने आईआरएस टीम को अलर्ट कर दिया है। डीएम ने आपदा प्रबंधन कक्ष में तत्काल अधिकारियों की बैठक बुलाकर नुकसान की समीक्षा की। डीएम ने बताया कि तहसील और ब्लाक स्तर से हर गांव की सूचना ली जा रही है। प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like