उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, रात 8 बजे की रिपोर्ट, 7 और कोरोना पॉजिटिव

Please Share

देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, रात 8 बजे की रिपोर्ट में 7 संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमे 3 अल्मोड़ा ज़िले से (सारे महाराष्ट्र से), 3 देहरादून से (1 महाराष्ट्र से, 1 पहले के सकारात्मक मामले का संपर्क, 1 मरीज़ जो एम्स ऋषिकेश में रीढ़ की हड्डी में चोट के उपचार के लिए भर्ती किया गया) और 1 नैनीताल ज़िले से जो कैंसर से पीड़ित थे और एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 20 मई को भर्ती किये गये थे, मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गयी है।

वहीं आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, दोपहर 2 बजे की रिपोर्ट में 24 संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमे 10 टिहरी गढ़वाल से (सारे महाराष्ट्र से), 6 देहरादून से (1 मुंबई से, 1 पहले के सकारात्मक मामले का संपर्क, 3 निरंजनपुर मंडी के विक्रेता व 1 एसएमआई अस्पताल में भर्ती जिनका सैंपल निजी लैब में भेजा गया था) और 8 हरिद्वार ज़िले से (सारे महाराष्ट्र से) संक्रमित है। 

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर-प्रमुख सचिव ओमप्रकाश को अमन मणि त्रिपाठी मामले में हाई कोर्ट से झटका, नोटिस जरी

प्रदेश में अभी तक 5 मोत हुई है। कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 500 हुई है। वहीँ अब तक ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 79 है। 3 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट हुए है। आज कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 31 है।

यह भी पढ़ें: कोविद-19 को लेकर अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत की प्रेस वार्ता, बताई यह महत्वपूर्ण बातें

अभी 414 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून से 50, पौड़ी गढ़वाल से 21, टिहरी गढ़वाल से 62, उदमसिंह नगर से 38, चमोली से 11, नैनीताल से 125, उत्तरकाशी से 9, पिथौरागढ़ से 20, बागेश्वर से 8, हरिद्वार से 36, रुद्रप्रयाग से 3, चम्पावत से 8 और अल्मोड़ा से 21 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 825 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 1068 है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, दोपहर 2 बजे की रिपोर्ट, 24 और कोरोना पॉजिटिव

हॉटस्पॉट को देखना जाए, तो देहरादून ज़िले में अब बड़के 4 से 6 हॉटस्पॉट जोन है। वहीँ हरिद्वार में अब हॉटस्पॉट बढ़कर 13 से 15 हुए है, उधमसिंह नगर में 4 व अब पौड़ी में 1 हॉटस्पॉट ज़ोन्स है।

हॉटस्पॉट देहरादून – 6  

  • बैराज कॉलोनी, सिंचाई विभाग, ऋषिकेश

  • गुरु रोड, पटेल नगर

  • सेवला कला, देहरादून 

  • EWS ब्लॉक, MDDA कॉलोनी, ISBT देहरादून

  • प्रेम बता गली, संतोवाली घाटी, देहरादून 

  • डी ब्लॉक, सिचाई विभाग, परियोजना खंड, नहर निगम, ऋषिकेश 

हॉटस्पॉट हरिद्वार – 15  

  • नागला इमिरती, रूड़की

  • खाता खेरा, भगवान पुर

  • सती मोहल्ला, वार्ड नंबर 34, नगर निगम रुकडी

  • मातावाला मोहल्ला, वार्ड नंबर 8, नगर पंचायत, लंदुआरा

  • वार्ड नंबर 12, मोहमद पुर, मोहन पूरा, नगर निगम, रूड़की

  • मुंडा खेरा कलां, लक्सर 

  • दरगापुर, लक्सर 

  • आदर्श नगर, नगर निगम, रूड़की 

  • ग्राम दबकी, लक्सर 

  • विलेज दादूपुर, गोविंदपुर, हरिद्वार 

  • हज़रत बिलाल मोहल्ला, वार्ड नंबर 6, लंदुआरा, मंगलोर 

  • आंबेडकर कॉलोनी, वार्ड नंबर 9, लंदुआरा, मंगलोर 

  • ग्रीन पार्क कॉलोनी, रूड़की

  • वैष्णवी अपार्टमेंट, कनखल

  • जसविंदर एन्क्लेव, भागीरथी, वार्ड नंबर 1, हरिद्वार

  • विलेज अलावलपुर, लक्सर  

हॉटस्पॉट उधमसिंह नगर – 4 

  • वार्ड नंबर 13, राजीव नगर, बाजपुर

  • विलेज रायपुर, तैसील जसपुर

  • विलेज गुडेलिया तेसिल काशीपुर

  • विलेज सिसाई, नगर पालिका,  किच्छा

हॉटस्पॉट पौड़ी – 1

  • विलेज पिपीली, ब्लॉक पबो, पौड़ी  

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, रात 8 बजे की रिपोर्ट, 7 और कोरोना पॉजिटिव 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply