उत्तराखंडः पति ने की हैवानियत की हदें पार, गला घोंटकर पत्नी की निर्मम हत्या

Please Share

रुद्रपुर से राजपाल  शर्मा की  रिपोर्ट:-

प्रदेश में सनसनीखेज मामला सामने आया है। रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में एक पति ने शनिवार सुबह हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी पत्नी की  गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी है। जिससें क्षेत्र में दहशत का मौहाल है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है युवक ने पहले पत्नी की हत्या कर फिर खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिलासपुर निवासी आकाश अपनी 22 साल की पत्नी बबली के साथ रविंद्रनगर में किराए में रहता है। वह सिडकुल की कंपनी में काम करता है। शनिवार सुबह करीब सात बजे किसी बात पर आकाश और उसकी पत्नी का विवाद हो गया। इस पर दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आकाश ने मकान स्वामी कनक लता को फ़ोन कर बताया कि बबली ने उसे चाकू मारा है। इसका पता चलते ही जिला अस्पताल में मौजूद कनक लता और आकाश की बहन आरती रानी पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बबली को मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश की हालत गंभीर देख भर्ती कर दिया गया है।

हैलों उत्तराखंड न्यूज़ की टीम ने मामले में पुलिस चौकी इंचार्ज विघा दत्त जोशी ने बताया कि घटना आज सुबह छः से सात बजे के बीच की है। मामले में प्रथम दृष्टथा  में सामने आया है कि युवक ने पत्नी बबली का मुँह दबाकर हत्या कर दी उसके बाद स्वयं भी आत्महत्या का प्रयास किया है।  अभी घटना के कारण की पुष्टि नहीं ह पाई है। युवक अभी कुछ भी बताने की स्थिती में नहीं है। आकाश के होश में आने के बाद ही उसके बयान लिए जाएंगे जिसके बाद ही पुलिस घटना की तह तक पहुंच सकती है। वहीं मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like