Uttarakhand: महिला सशक्तिकरण विभाग ने ड्रेस खरीद में किया भारी खेल! लगभग 2.60 करोड की साड़ी/सूट थमा दिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को! मोर्चा

Please Share
विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि हाल ही में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं हेतु लगभग 66,600 साड़ियों व सूट की खरीद 2.60 करोड़ में की गई। प्रति साड़ी 393 रुपए एवं सूट 398 रुपए में खरीदा गया। उक्त खरीदी गई साड़ियों व सूट्स की गुणवत्ता कितनी खराब है कि वो पहनने लायक ही नहीं हैं। नेगी ने कहा कि जिस प्रकार से कर्मकार कल्याण बोर्ड ने करोड़ों रुपए का घटिया सामान खरीद कर श्रमिकों को लूटने का काम किया था, ठीक उसी प्रकार महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने भी मातृशक्ति को लूटने का काम किया है।
बिल देखने के लिए क्लिक करें ⬇️

Bills

अपनी कमीशन खोरी के चक्कर में विभाग ने सूट/साड़ी खरीद का खेल रचकर अपने वारे न्यारे कर लिए, लेकिन इन मातृशक्ति को पूरी तरह से छला गया। अगर यही ड्रेस कोई आमजन थोक में बाजार से खरीदे तो आधे दामों में आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं। विभाग द्वारा इसमें अलग तरह का प्रिंट करवा कर एक तरह से अलग ही खेल गया। नेगी ने कहा कि विभाग को क्या जरूरत आन पड़ी थी कि खुद खरीद कर साड़ी/सूट वितरित की! क्यों नहीं डीबीटी के माध्यम से उक्त धनराशि इनके खातों में ड्रेस खरीदने हेतु ट्रांसफर की गई। मोर्चा शीघ्र ही मातृशक्ति से हुई लूट के मामले में सरकार से पूरे प्रकरण की जांच करवाएगा।
पत्रकार वार्ता में विजय राम शर्मा, ओ.पी. राणा व भीम सिंह बिष्ट मौजूद थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like