Video: कोविड के दृष्टिगत उत्तराखंड में भी 12वीं की बोर्ड परीक्षा हुई निरस्त

Please Share
देहरादून: सीबीएसई बोर्ड की तरह अब उत्तराखंड सरकार ने भी 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सहमति के पश्चात् शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश में भी इण्टरमीडिएट परीक्षा निरस्त करने की घोषणा की है। इस सम्बन्ध में बुधवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुन्दरम, महानिदेशक शिक्षा विनय शंकर पाण्डे सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश में भारत सरकार एवं सीबीएसई बोर्ड द्वारा राष्ट्रहित में लिये गये निर्णय एवं दिशा निर्देशों के अनुसार प्रदेश में इण्टरमीडिएट परीक्षा को निरस्त किया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इण्टरमीडिएट में किसी भी छात्र को अनुतीर्ण नही किया जायेगा। इस सम्बन्ध में सीबीएसई बोर्ड के मानको एवं निर्णय के अनुसार प्रदेश में भी तदनुसार कार्ययोजना तैयार करने के भी उन्होंने निर्देश दिये तथा सीबीएसई द्वारा अपनायी गई प्रक्रिया का अनुपालन किये जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें: देहरादून: लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने किया कंट्रोल रूम में नियुक्त पुलिसकर्मी निलंबित, लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास एक लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले जाने का था मामला

ठक के पश्चात् मीडिया से वार्ता करते हुए शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने बताया कि देश में कोरोना के हालात देखते हुए केन्द्र सरकार एवं सीबीएसई बोर्ड ने छात्रो, शिक्षकों एवं अभिभावकों एवं राष्ट्रहित में इण्टरमीडिएट परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है, उसका वे स्वागत करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में वे प्रदेश में इण्टरमीडिएट परीक्षा निरस्त करने की घोषणा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय कोविड 19 के दृष्टिगत प्रदेश, छात्रों शिक्षकों एवं अविभावकों के व्यापक हित में लिया गया है। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सीबीएसई बोर्ड का जैसे भी पूरा डिसिशन आएगा, उसी प्रकार से उत्तराखंड बोर्ड यहां पर भी 12वीं के छात्रों का मूल्यांकन करेगी।
देखे क्या कहा शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने।

यह भी पढ़ें: Video: मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में डी.आर.डी.ओ द्वारा स्थापित 500 बेड के कोविड केयर सेंटर का किया वर्चुअल उद्घाटन, बच्चों के लिए अलग वार्ड के साथ ही अभिभावकों के लिए भी की गई है व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट भी रहे मैजूद

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like