VIDEO: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएसबीटी देहरादून का किया औचक निरीक्षण, उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में जाकर की यात्रियों से भी बातचीत

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में यात्रियों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाय।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर यात्रियों को बैठने के लिए बैंच की पूरी व्यवस्था की जाय। यह सुनिश्चित हो कि पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। शौचालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए।

यह भी पढ़ें: VIDEO: प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे दर्शन को पहुंचे श्री बदरी- केदार, श्री केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण कार्यों सहित श्री बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान‌ का लिया जायजा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम के काउंटर का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी जानकारियां बोर्ड पर चस्पा की जाए। बुजुर्ग लोगों को आवागमन के लिए कोई दिक्कत न हो, काउंटर पर उनकी सहायता के लिए व्यवस्था की जाय। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में जाकर यात्रियों से बातचीत की एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: VIDEO Pithoragarh: 14 सूत्रीय मांगो पर विद्युत विभाग हुआ लामबंद, टूल डाउन पैन डाउन के उपरांत बडे आन्दोलन की दी चेतावनी

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like