वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सीएम ने नैनीताल जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा की

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को सचिवालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद नैनीताल के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी मंत्री नैनीताल मदन कौशिक, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, प्रमुख सहित शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री द्वारा 18 मार्च 2017 से 18 जुलाई 2018 तक नैनीताल जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 66 घोषणाएं की गई थी। जिनमें से कुल 30 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी है और 30 घोषणाओं पर कार्यवाही गतिमान है।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सीएम ने नैनीताल जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा की 2 Hindi News Bharat »

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लालकुआं के बिन्दुखत्ता में शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम पर मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा को देरी से क्रियान्वयन व सुस्त प्रक्रिया पर सख्त नाराजगी जताते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। इस सम्बन्ध में युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि बिन्दुखत्ता में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध हो चुकी है तथा वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

वहीं मुख्यमंत्री ने भीमताल क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान स्पष्ट किया कि अधिकारी घोषणा का मतलब आदेश माने तथा घोषणा क्रियान्वयन में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में जानकारी दी गई कि भीमताल क्षेत्र में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष दी जाने वाली अनुदान राशि को 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रूपये करने की घोषणा के सम्बन्ध में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा 3.5 करोड़ रूपये का प्रावधान कर लिया गया है। शेष 1.5 करोड़ रूपये का प्रावधान प्रथम अनुपूरक मांग के माध्यम से कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री  ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में उत्तराखण्ड राज्य के छात्रों के भोजन भत्ते की बढ़ी हुई राशि में देरी के मामले को गम्भीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियो को लापरवाही के लिए फटकारा तथा इस मामले को शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए।

वहीं नैनीताल में मल्टी स्टोरी पार्किंग के निमार्ण की योजना में देरी पर मुख्यमंत्री ने इस मामले की थर्ड पार्टी द्वारा जांच करवाने के निर्देश दिए। साथ ही हल्द्वानी के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि हल्द्वानी दमुवाढूंगा के पनचक्की के सौन्दर्यीकरण के लिए एस्टीमेशन प्राप्त हो गया है तथा 15 दिन के अन्दर जीओ जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही हल्द्वानी में कार्यरत सैनिकों के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी की नियुक्ति के सम्बन्ध में जीओ जारी कर दिया गया है।

वहीं कालाढुंगी में नलकूल हेतु ओवर हैड निर्माण की अत्यधिक लागत व खराब गुणवत्ता के मामले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने सचिव पेयजल को स्पष्ट किया कि सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मामले को गम्भीरता से लिया जाय तथा मामले की जांच की जाये। वहीं बैठक में रामनगर के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि रामनगर महाविद्यालय के जीर्णाद्वार के सम्बन्ध में डीपीआर एक सप्ताह में तैयार हो जाएगी। साथ ही रामनगर में बस अड्डे के निर्माण के सम्बन्ध में एस्टीमेशन प्राप्त हो चुका है तथा कार्यवाही गतिमान है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like