Video: देहरादून: किशन नगर चौक के पास स्थित सैनिटरी शोरूम की ऊपरी 3 मंजिलों में लगी भीषण आग, दमकल के 11 वाहनों कर रहे है आग बुझाने का प्रयास

Please Share
देहरादून: देहरादून पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आज दिनांक 11/06/21 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना कैंट व फायर स्टेशन देहरादून को सूचना मिली कि किशन नगर चौक के पास स्थित एक सैनिटरी शोरूम की ऊपरी मंजिलों में आग लग गई है। जिसपर फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन तथा थाना कैंट से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर किशन नगर चौक पर स्थित सोमानी सिंघल ग्रेनाइट हाउस कि 05 मंजिला बिल्डिंग के ऊपर के तीन मंजिलों में भीषण आग लगी हुई थी, जिसे दमकल के 11 वाहनों द्वारा द्वारा बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: फिर कुछ आईएएस व पीसीएस अधिकारियों में हुए फेरबदल

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दुकान के कर्मचारियों द्वारा शोरूम को बंद करते समय उपरी मंजिल से धुआं निकलता देख इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। शोरूम की ऊपरी मंजिलों में प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था, जिसमें संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

यह भी पढ़ें: Video: Uttarakhand: देवस्थानम बोर्ड को लेकर पुजारियों, रावलों व तीर्थ पुरोहितों का विरोद जारी, आज काली पट्टी बांधकर जताया अपना विरोध, बोले – 21 जून से गंगोत्री मंदिर परिसर में होगा अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like