Video: राज्य में पहली बार डिसिप्लिन पुलिस जवानों की मांगों के लिए परिवार वाले उतरे सड़कों पर

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड में पहली बार ग्रेड पे को लेकर पुलिस जवानों के परिजनों ने देहरादून गाँधी पार्क में प्रदर्शन किया। परिजनों ने शासन प्रशासन पर उनके अधिकारों पर अनदेखी का आरोप लगाया।
राज्य पुलिस में 20 साल की नोकरी के बाद राज्य के पुलिस कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल को ग्रेड पे बढ़ना है। इसी क्रम में साल 1996 के जितने भी जवान है, उनको 46 सौ का ग्रेड पे मिला है। लेकिन इसके बाद 2001, 2002 जवानों को प्रमोशन के पद रिक्त न होने की दशा में बड़े हुए ग्रेड पे का भी लाभ नही मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें: Video: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से दुखद खबर, बटसेरी के पहाड़ी से चट्टानों के गिरने से कई वाहन चपेट में, नौ लोगों की मौके पर ही मौत, जबकि तीन लोग गंभीर घायल

दरअसल, 2017 में सातवें पे कमीशन लागू होने के बाद राज्य सरकार ने बड़े हुए ग्रेड पे को देने की व्यवस्था समाप्त कर दी। जिसके चलते जवनो को प्रमोशन का लाभ न मिलने के चलते अब ग्रेड पे की मांग कर रहे हैं और राज्य भर के पुलिस जवानों के परिजन देहरादून और रुद्रपुर में प्रदर्शन के लिए उतरे हैं।
राज्य में करीब 4 हजार जवान हैं, जिनको इस साल ग्रेड पे का लाभ मिलना था। जिसको लेकर प्रदर्शन में राजनैतिक दलों के साथ साथ  सचिवालय संघ ने भी समर्थन दिया है और सिटी मजिस्ट्रेट को मांग का ज्ञापन सौंपा।
हालांकि सरकार ने ग्रेड पे के इस मामले को लेकर कैविनेट की एक सब कमेटी बनाई है, जो 27 जुलाई को होने वाली कैविनेट मीटिंग में रिपोर्ट सम्मिट करेगी। वहीं परिजनों का कहना है कि केबिनेट का निर्णय अगर उनके अनुरूप नहीं रहा तो आने वाले दिनों में आंदोलन में तेजी होगी।

यह भी पढ़ें: देहरादून में भीषण कार हादसा, 2 की मौके पर ही मौत, 4 घायल

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like