VIDEO Uttarakhand: एसबीआई कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को एनीडेस्क मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर, खाते से लाखों रूपये निकालने वाला जामताड़ा झारखंड का एक अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट:
बागेश्वर: कोतवाली बागेश्वर में दिनांक 21.06.2021 को वादी नवीन चन्द्र जोशी पुत्र सुरेश चन्द्र जोशी ग्राम भिलकोट भतौडा जनपद बागेश्वर द्वारा शिकायत दर्ज करायी की मेरे द्वारा एसबीआई यूनो मोबाइल एप आदि के सम्बन्ध में गूगल में कस्टमर केयर नम्बर सर्च किया गया, तो अज्ञात द्वारा मुझे एनी डेस्ट मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर मेरे एस0बी0आई खाते से 05,03,906/- (पांच लाख, तीन हजार नौ सौ छः रूपया) आहरित कर लिये गये।
जिसके बाद बागेश्वर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करने/ मामले में संलिप्त आरोपियों के बारे में तकनीकी जानकारी जुटाने के लिए इन्द्रजीत सिंह प्रभारी साइबर सैल को दी गयी। साइबर सैल द्वारा प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त सरफराज अंसारी पुत्र रिवान अंसारी निवासी ग्राम  बरियारपुर, शीतलपुर, करमाटाड, जिला जामताडा, झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया। पिछले 02 सप्ताह से पुलिस टीम द्वारा झारखंड के धनबाग, जामताडा, में अभियुक्त के निवास स्थान में दबिश दी गयी जहाँ कोई नहीं मिला। टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुनः मुखबिर सक्रिय कर, पतारसी/सुरागरसी करते हुये अभियुक्त को संवाना स्पोर्ट सैक्टर 25, थाना निगही, जिला पूणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि पहले हम वर्ष 2018-2019 में सयुक्त गिरोह में रहकर काम करता था, जब मैंने साइबर धोखाधड़ी करने के तौर-तरीके आदि के बारे में सीख लिया, तो मैं वर्ष 2020 से अकेला ही इस प्रकार की धोखाधड़ी करने लगा।
गठित पुलिस टीम में निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी साईबर सैल, इमरान खान, एस0ओ0जी0/साइबर सैल, कानि0 चन्दन कोहली, एस0ओ0जी0/साइबर सैल व कानि0 दीवान प्रसाद, कोतवाली बागेश्वर से शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like