Video; उत्तराखंड नैनीताल: कई महीनों बाद झील में चली नाव

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट;
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में कोविड़ कर्फ्यू के दौरान कल पाँच बजे तक छूट दिये जाने से दर्जनों पर्यटकों ने झील में नोकाविहार का आनन्द लिया। कई नाव चालकों के चेहरे में खुशी साफ नजर आ रही थी।
बता दें कि विगत कई महीनों से झील में नोका न चलने से नाव चालक के परिवार पर आर्थिक संकट आ पड़ा। नाव चालकों का कहना है कि अब सरकार को कोविड़ कर्फ्यू में छूट देनी चाहिए, जिससे कि नाव चालक अपना व परिवार का भरण पोषण कर सके। उनका कहना कि कई राज्यों में छूट दी गयी है, तभी पर्यटक नैनीताल घूमने के लिये आ रहे हैं। 
कल कई महीनों से नैनीताल में पर्यटकों के आने से जहां एक ओर नाव चालक खुश नजर आ रहा थे, वही व्यापारी वर्ग भी खुश नजर आ रहा। जबकि सरकार द्वारा सप्ताह में तीन दिन बाजार खुलने की बात कही है। यहाँ कोविड़ नियमों का पालन करते हुए कई नाव चालकों ने पर्यटकों को नोकाविहार करवाया।

यह भी पढ़ें: Video: उत्तराखंड: पंचतत्व में विलीन हुए डॉ. इंदिरा हृदयेश, देखें उनकी अंतिम यात्रा

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like