Video Uttarakhand Police: एसटीएफ ने किया कुख्यात इनामी को गिरफ्तार, अभियुक्त की गिफ्तारी पर था 50 हजार का इनाम घोषित, रामनगर के कई लोगों से साथ किया था लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा

Please Share
देहरादून, उत्तराखंड: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखंड में गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश अपनी टीमों को दिए गए हैं, जिस क्रम में कल शाम को एसटीएफ कार्यालय में एक 50 हजार रुपए के इनामी की सूचना मिलने पर उत्तराखंड एसटीएफ व कोतवाली रामनगर पुलिस के द्वारा एक ज्वांइट ऑपरेशन में रिचा फैक्ट्री काशीपुर रोड, रामनगर से 50,000/ रु. के ईनामी अपराधी जयप्रकाश डंडरियाल निवासी सल्ट, अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ईनामी थाना रामनगर से 420 आईपीसी के मुकदमें में पिछले वर्ष से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार इनामी अपराधी के विरुद्ध थाना रामनगर में मु.अ.सं. 510/2021 धारा 420 भा.द.वि. दर्ज हुआ था, जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था। इसके द्वारा मुकदमा वादी प्रदीप कुमार निवासी पीरुमद्वारा, रामनगर की जमीन को बेईमानी व धोखाधड़ी से बेच कर ळाखो रुपये का फ्राड किया गया था, जिस सम्बन्ध में वादी के द्वारा कोतवाली रामनगर में इसके विरुद्व 30-08-2021 को 420 आईपीसी का एक मुकदमा लिखाया गया था। पकड़े गए शातिर अभियुक्त द्वारा स्थानीय कई लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है, जिसमें इसके विरुद्ध भिन्न-भिन्न न्यायालयों में भी मामले दर्ज हैं। इसके अलावा इस अपराधी के विरुद्ध थाना रामनगर में कई मुकदमें धोखाधड़ी के दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमांयूँ परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा ₹50000 का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तार इनामी ने पूछने पर बताया कि फरारी के दौरान वह रामनगर से भागकर देहरादून, दिल्ली, रामनगर इत्यादि जगहो में पुलिस से छिपकर रहा। एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी दुर्गा सिंह पापड़ा व आरक्षी राजेन्द्र सिंह मेहरा व उप निरीक्षक बृजभूषण गुरुरानी (सविलाँस) की प्रमुख भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ इनामी/ गैंगस्टर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही जो अब तक टॉप मोस्ट वांटेड है, उनकी लिस्ट बनाकर उनकी गिरफ्तारी हेतु सभी एसटीएफ टीमों को निर्देश दिए गए हैं, जिनके द्वारा समय-समय पर उनके छिपने के संभावित स्थानों पर दविशे दी जा रही हैं। इसी क्रम में कल रात्रि एसटीएफ कार्यालय में सूचना मिलने पर एसटीएफ की कुमाऊं टीम एवं कोतवाली रामनगर की पुलिस टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन में थाना रामनगर जनपद नैनीताल के 50000 रु. के ईनामी अपराधी जयप्रकाश डंडरियाल को थाना रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ईनामी 420 आईपीसी के मुकदमें मे वर्ष 2021 से फरार चल रहा था। जिस पर भारी धनराशि का ईनाम घोषित था। गिरफ्तार ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम पिछले 1 सप्ताह से काम कर रही थी। मोस्ट वांटेड अपराधियों तथा राज्य के ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ लगातार सख्त व प्रभावी कार्यवाही कर रही है जल्द ही राज्य के सभी ईनामी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like