उत्तरकाशी: युवओं को नशे की चपेट से बचाने के लिए बड़कोट पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में बडकोट पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है।यमनोत्री रोड पोंटी तिराहा में चेकिंग के दौरान आज बड़कोट पुलिस ने अफीम तस्कर को धरदबोचा। दरअसल यूटिलिटी मैक्स वाहन से 2 तस्करों काे एक किलों 600 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी शुरवीर सिंह और चैन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है साथ ही तस्करी के लिए इस्तेमाल किये गए वहान को सीज कर दिया है।एसएचओ बड़कोट विजय थपलियाल ने हैलो उत्तराखंड को बताया कि दोनों आरोपीयों का काफी लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त है। अंतर्राष्ट्रीय मार्किट में बरामद अफीम की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक ने तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम घोषित किया है साथ ही डीआईजी पुष्पक ज्योती ने भी टीम को पांच हजार रुपये इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.


