अमरनाथ यात्रा का दुर्लभ विडियो…जरुर देखे

Please Share

हिमालय की गोद में स्थित अमरनाथ गुफा हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थस्‍थल है। प्राचीनकाल में इसे ‘अमरेश्वर’कहा जाता था। श्रीनगर से करीब 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है अमरनाथ गुफा जो हिमालय पर्वत श्रेणियों में स्थित है।

अमरनाथ की ख़ासियत पवित्र गुफा में बर्फ़ से नैसर्गिक शिवलिंग का बनना है। प्राकृतिक हिम से बनने के कारण ही इसे स्वयंभू ‘हिमानी शिवलिंग’ या ‘बर्फ़ानी बाबा’ भी कहा जाता है।

इस गुफा का महत्व इसलिए भी है क्‍योंकि इसी गुफा में भगवान शिव ने अपनी पत्नी देवी पार्वती को अमरत्व का मंत्र सुनाया था। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव साक्षात श्री अमरनाथ गुफा में विराजमान रहते हैं।

अमरनाथ यात्रा के महत्व को केवल भारतीय ही नही बल्कि विदेशी भी समझते है। भारतीयों की संस्कृति और पूजा-अर्चना ने सदैव ही भारत को विश्व में एक अलग और अनोखा दर्जा दिलाया है।

भारत की इसी संस्कृति से प्ररित हो कर ब्रिटिश मिडिया ने 1930 में अमरनाथ यात्रा का विडियो बनाया था जो आज दुर्लभ विडियो में से एक है। आस्था के प्रतिक बाबा बर्फानी की यात्रा को इस विडियो में कैद किया गया है… आप भी देखे 1930 की अमरनाथ यात्रा को इस विडियो के माध्यम से..

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply