अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में घायल महिला की हुई मौत

Please Share

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में घायल महिला की हुई मौत 2 Hindi News Bharat »

10 जुलाई को हुए अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हुए हमले में घायल एक महिला की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिससे इस हमले में मरने वालों की संख्या अब 8 हो चुकी है।

ज्ञात हो कि 10 जुलाई को कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकियों ने एक बस पर हमला किया था। जिसमें पहले 6 महिलाओं समेत गुजरात के 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 32 लोग इस आतंकी हमले में घायल हुए थे। लेकिन आज सुबह श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल में 47 वर्षीय ललिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह महिला गुजरात की रहने वाली थी।

हम आपको बता दें कि इससे पहले भी आतंकी अमरनाथ यात्रियों को आतंकी अपना निशाना बना चुके हैं और अपने नापाक कोशिशों को कामियाब करते हैं। लेकिन जिस प्रकार ये आतंकी हमले हमारे राष्ट्र में अपनी पैठ जमाने लगे हैं उससे भारत को और सर्तक रहने की जरूरत है और जल्द ही आंतक को जड़ से उखाड़ने के बारे में सोचना चाहिए। हालांकि हमारे देश ने अन्य देशों के साथ मिलकर आंतक से एक साथ निपटने का ऐलान किया है लेकिन जिस प्रकार से आंतकी हमले हमारे देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं उससे तो लगता है कि जल्द ही हमारे देश को इसके प्रति कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब यहां आतंकी हमला होना केवल आम बात रह जायेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply