अवैध फैक्ट्री में लगी आग, 9 लोगों की मौत…

Please Share
अवैध फैक्ट्री में लगी आग, 9 लोगों की मौत… 2 Hindi News Bharat »

जमशेदपुर: झारखंड की एक अवैध फैक्ट्री में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई है साथ ही कई लोग हादसे में झुलस गए हैं।

बरसौल थाने के एसएचओ विनोद पासवान ने हैलो उत्तराखंड को बताया कि बंगाल और झारखण्ड के बॉर्डर में स्थित कुमारडुबी में एक घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। रविवार रात हाथों से ही पटाखे बनाने के दौरान अचानक ही वहां आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि घर की दीवार भी ढह गई। धमाके में नौ लोगाें की मौत हो गई जिसमें छह महीने की एक बच्ची भी शामिल है।

अवैध फैक्ट्री संचालक का नाम दुर्गा संतरा है जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है।

You May Also Like

Leave a Reply