आफत की बारिश, पहाड़ी के नीचे दबी 32 बकरियां

Please Share

आफत की बारिश, पहाड़ी के नीचे दबी 32 बकरियां 2 Hindi News Bharat »

टिहरीः भारी बारिश एक बार फिर कहर बनकर बरपी है। हाल ही में जहां पिथौरागढ़ मालपा और मांगती में प्राकृतिक आपदा ने अपना तांडव दिखाया । वहीं कल देर रात कुदरत ने फिर अपना कहर बरपाया है। जिससे किसान की 32 बकरियां मर गईं।

घटना क देर रात 2 बजे की है। भारी बारिश के कारण कैम्पटीफॉल के समीप भटोली ग्राम सभा के काण्डीखाल में पहाड़ के खिसकने से मुकेश की 32 बकरियां पहाड़ी के नीचे दब गई। जिससे उनकी सभी बकरियां मौके पर ही मर गईं।

वहीं टिहरी डीएम सोनिका ने हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए बताया कि मौके का मुआयना करने और सटीक जानकारी के लिए तहसीलदार को भेजा गया है। और पूर्ण क्षतिपूर्ति रिर्पोट आने के बाद ही पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply