इस वर्ष 13800 बच्चों को दिया जाएगा कौशल विकास प्रशिक्षण-पंत

Please Share

इस वर्ष 13800 बच्चों को दिया जाएगा कौशल विकास प्रशिक्षण-पंत 1 Hindi News Bharat »

उत्तरकाशी: लोनिवि के निरीक्षण भवन परिसर में आयोजित जनता दरबार मिलन कार्यक्रम में उत्तराखंड वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि इस वर्ष 13800 बच्चों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश सरकार के वित्त, पेयजल एवं स्वच्छता, आबकारी मंत्री ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को जाना। साथ ही पेयजल, सड़क मुआवजा, रोजगार, आर्थिक सहायता से संबंधित लगभग 150 पंजीकृत शिकायतें दर्ज की गई जिनका मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारी के समक्ष निराकरण किया गया।

जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल समस्या के निदान के लिए रोड मैप तैयार करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। कैबिनेट मंत्री पंत ने कहा कि राज्य की जवानी व पानी को राज्य के काम में लाया जायेगा इसके लिए राज्य सरकार काम करके दिखायेगी। साथ ही यह भी कहा कि बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ की है, लेकिन इसमें एक कड़ा फैसला लिया गया है जिसके तहत नियुक्ति प्रक्रिया में सिफारिश नहीं चलेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply