उत्तरकाशी (बड़कोट) में फिर सडक हादसा, 6 लोगों की मौत

Please Share
उत्तरकाशी (बड़कोट) में फिर सडक हादसा, 6 लोगों की मौत 2 Hindi News Bharat »

उत्तरकाशी

आज फिर एक बार उत्तरकाशी ज़िले में दर्दनाक सडक हादसा हुआ जिसमें सवार सभी यात्रियों की मौत हुई है। यह हादसा बडकोट स्थित पौंटी- मोल्डा मोटर मार्ग पर देर शाम घटित हुआ।

दुर्घटना ग्रस्त हुई बुलेरा वाहन में कुल 6 लोग सवार थे जिसमें से 4 ने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया जबकि 2 लोगो की मौत बडकोट स्वाथ्य केंद्र पहुंचाने से पहली ही रास्ते में हो गई।

हैलो उत्तराखंड न्यूज़ की टीम ने जब इस दर्दनाक हादसे के बारे मे SP उत्तरकाशी से बात की तो उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए इन सभी मृतकों को मोल्डा गावं का बताया।

उत्तरकाशी जिले में सड़क हादसों पर लगाम नही लग पा रहा है। पिछले तीन महीनों में उत्तरकाशी ज़िले में सडक हादसे रूकने का नाम नही ले रहे है, जिससे कही न कही एक बडा सवाल शासन प्रशान के सामने खडा हो रहा है कि कैसे उत्तरकाशी जिले में बढते सडक हादसो पर काबू पाया जाए ताकि सफर कर रहे लोगो की जान को बचाया जाए सके।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply