उत्तराखंड कोरोना बुलिटेन: आज 658 ओर कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 12 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:30 बजे की रिपोर्ट में 658 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 24, बागेश्वर ज़िले से 14, चमोली ज़िले से 6, चम्पावत ज़िले से 23, देहरादून ज़िले से 248, हरिद्वार ज़िले से 82, नैनीताल ज़िले से 112, पौड़ी ज़िले से 9, पिथौरागढ़ ज़िले से 16, रुद्रप्रयाग ज़िले से 11, टिहरी ज़िले से 33, उधमसिंह नगर ज़िले से 56 व उत्तरकाशी ज़िले से 24 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 26094 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 360 मौतें हुई है। आज उत्तराखंड में 12 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया धारचुला के आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा, प्रभावित लोगों से की मुलाकात, सरकार व शासन से करेंगे उचित सहायता की मांग

पहले मौत एक 55 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत रिफ्रैक्ट्री सेप्टिक शॉक, कोविड नुमानिया, सेप्टिसमिया व एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के कारण हुई है।

वहीं दूसरी मौत एक 34 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत टाइप II रेस्पोर्टरी फेलियर, कोविड नुमानिया, परफॉरेशन पेरिटोनिपिस व इलील परफॉरेशन के कारण हुई है।

तीसरी मौत एक 65 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुई है जिनकी मौत कोविड नुमानिया, एंड स्टेज रीनल डिजीज वित्त डायबिटिक नेफ्रोपैथी विथ हाइपरटेंशन, शॉक व हेमिठोरक्स के कारण हुई है।

चौथी मौत एक 83 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुई है, जिनकी मौत एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम, एक्यूट किडनी इंज्यूरी, टाइप II डायबिटीज मेलिटस, हाइपरटेंशन व कोविड नुमानिया के कारण हुई है।

पांचवी मौत एक 82 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुई है जिनकी मौत क्रोनिक  किडनी डिजीज, टाइप I रेस्पोर्टरी फेलियर, भयलेटरल नुमानियाटिस व टाइप II डायबिटीज मेलिटस के कारण हुई है।

छठी मौत एक 55 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुई है जिनकी मौत कार्डियोपुलमोनारी अरेस्ट,  लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेलियर, एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम व टाइप II डायबिटीज मेलिटस केे कारण हुई है।

सातवीं मौत एक 20 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की श्री महेनत इंदिरेश हॉस्पिटल देहरादून दून मेडिकल कॉलेज में हुई है जिनकी मौत कार्डियो पुलमोनारी अरेस्ट व रेपडली परफुसिंग ग्लोमेरुलोनेफरीतिस केे कारण हुई है।

आठवीं मौत एक 65 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की सुशीला तिवारी गवर्नमेन्ट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है जिनकी मौत भय लेटरल नुमानियाटिस, सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस, टाइप I डायबिटीज मेलिटस  व शॉक केे कारण हुई है।

नववीं मौत एक 71 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की सुशीला तिवारी गवर्नमेन्ट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है जिनकी मौत क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पुलमोनारी डिजीज, टाइप I रेस्पोर्टरी फेलियर, एक्यूट किडनी इंज्यूरी, व राइट बसल गैंगलिया ब्लीड विथ इनट्रा वेन्टरक्यूलर हेमराज केे कारण हुई है।

दसवीं मौत एक 40 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में हुई है जिनकी मौत कार्डियो रेस्पोर्टरी फेलियर व हाइपरटेंशन केे कारण हुई है। 

ग्यारहवीं मौत एक 70 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की बेस ज देहरादू श्रीनगर में हुई है जिनकी मौत कार्डियो पुलमोंरी अरेस्ट, क्रोनिक किडनी डिस्ट्रेस, टाइप II डायबिटीज मेलिटस व हाइपरटेंशन, नुमानिया, एक्यूट रेस्पोर्टरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम व कार्डियो रेस्पिरेटरी अरेस्ट केे कारण हुई है।

बारहवीं मौत एक 40 साल के कोरोना पोज़िटिव पुरुष मरीज़ की बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में हुई है जिनकी मौत नुमानिया, एक्यूट रेस्पोराट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम व कार्डियोपुलमोनारी अरेस्टकेे कारण हुई है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता बताएँ कि कोरोना, कांग्रेस शासित प्रदेशों में उत्तराखंड से ज़्यादा क्यों फैल रहा है, कांग्रेस कोरोना पर कर रही बेतुकी राजनीति: भाजपा

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 15982 हुई है। जिसमे आज 427 (अल्मोड़ा ज़िले से 19, बागेश्वर ज़िले से 0, चमोली ज़िले से 5, चम्पावत ज़िले से 0, देहरादून ज़िले से 108, हरिद्वार ज़िले से 121, नैनीताल ज़िले से 6, पौड़ी ज़िले से 21, उत्तरकाशी ज़िले से 6, उधमसिंह नगर ज़िले से 138, रुद्रप्रयाग ज़िले से 3, पिथौरागढ़ ज़िले से 0 व टिहरी ज़िले से 0 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 74 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है। 

अब 8184 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 1993, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 422, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 507, उदमसिंह नगर जिले से 1291, चमोली जिले से 125, नैनीताल जिले से 1189, उत्तरकाशी ज़िले से 324, पिथौरागढ़ जिले से 240, बागेश्वर जिले से 106, हरिद्वार ज़िले से 1333, रुद्रप्रयाग जिले से 185, चम्पावत ज़िले से 216 और अल्मोड़ा ज़िले से 253 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 7625 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 8655 है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply