उत्तराखंड कोरोना बुलिटेन: आज 411 ओर कोरोना पॉज़िटिव, सबसे ज्यादा उधमसिंह नगर व हरिद्वार ज़िलों से, आज 9 कोविड पॉज़िटिव मरीज़ की मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:00 बजे की रिपोर्ट में 411 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 2, बागेश्वर ज़िले से 1, चमोली ज़िले से 9, चम्पावत ज़िले से 2, देहरादून ज़िले से 87, हरिद्वार ज़िले से 115, नैनीताल ज़िले से 47, पौड़ी ज़िले से 6, पिथौरागढ़ ज़िले से 0, रुद्रप्रयाग ज़िले से 0, टिहरी ज़िले से 17, उधमसिंह नगर ज़िले से 125 व उतरकाशी ज़िले से 0  संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 13636 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 187 मौत हुई है।

आज एक 74 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की मौत एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौतटाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम, कम्युनिटी एक्विरेड नुमानिया, सेप्टीसीमिया, सेप्टिक शोके कारण हुई है।

यह भी पढ़ें: IAS अधिकारियों के पदों में फेरबदल

वहीं दूसरी मौत एक 18 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत वेंट्रिकुलर ताच्यकार्डिया, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम, क्रोनिक किडनी डिजीज, हाइपर टेंशन के कारण हुई है।

तीसरी मौत एक 45 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत रिफ्रैक्ट्री सेप्टिक शॉक, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम, टाइप II DM, हाइपरटेंशन के कारण हुई है।

चौथी मौत एक 62 साल के पुरष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत कार्डियो जनिक शॉक, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम, कोविड नुमानिया, क्रोनिक किडनी डिजीज के कारण हुई है।

पांचवी मौत एक 72 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुई है, जिनकी मौत रेस्पिरेटरी फेलियर, बाईलेटरल न्यूमोनियातिस, सेप्टीसीमिया, शॉक के कारण हुई है।

छठी मौत एक 75 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल में हुई है, जिनकी मौत बयलेटरल नुमानियातीस, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम,  सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस, रेस्पिरेटरी फेलियर, टाइप II डायबिटीज मेलिटस, हाइपरटेंशन के कारण हुई है।

सातवें मौत एक 36 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल में हुई है, जिनकी मौत सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस, बयलेटरल नुमानियातीस, रेस्पिरेटरी फेलियर, सेप्टिसमिया, शॉक के कारण हुई है।

आठवीं मौत एक 35 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल में हुई है, जिनकी मौत सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस, बयलेटरल नुमानियातीस, पुल्मोनारीथ्रोम्बोएम्बोलिस्म, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के कारण हुई है।

नौवीं मौत एक 63 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है, जिनकी मौत बयलेटरल नुमानियातीसटाइप II डायबिटीज मेलिटस के कारण हुई है।

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 9433 हुई है। जिसमे आज 301 (अल्मोड़ा ज़िले से 4, बागेश्वर ज़िले से 1, चमोली ज़िले से 1, चम्पावत ज़िले से 22, देहरादून ज़िले से 33, हरिद्वार ज़िले से 145, नैनीताल ज़िले से 25, पौड़ी ज़िले से 11, उत्तरकाशी ज़िले से 0, उधमसिंह नगर ज़िले से 40, रुद्रप्रयाग ज़िले से 0, पिथौरागढ़ ज़िले से 0 व टिहरी ज़िले से 19) मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 50 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

अब 3966 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 728, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 77, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 172, उदमसिंह नगर जिले से 928, चमोली जिले से 89, नैनीताल जिले से 616, उत्तरकाशी ज़िले से 137, पिथौरागढ़ जिले से 42, बागेश्वर जिले से 31, हरिद्वार ज़िले से 963, रुद्रप्रयाग जिले से 61, चम्पावत ज़िले से 83 और अल्मोड़ा ज़िले से 39 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 5445 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 6369 है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply