उत्तराखंड कोरोना बुलिटेन: आज 412 ओर कोरोना पॉज़िटिव, उधमसिंह नगर व हरिद्वार ज़िलों में सबसे ज्यादा, आज 7 कोविड पॉज़िटिव मरीज़ की मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 08:00 बजे की रिपोर्ट में 412 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 0, बागेश्वर ज़िले से 1, चमोली ज़िले से 3, चम्पावत ज़िले से 2, देहरादून ज़िले से 27, हरिद्वार ज़िले से 131, नैनीताल ज़िले से 66, पौड़ी ज़िले से 10, पिथौरागढ़ ज़िले से 0, रुद्रप्रयाग ज़िले से 10, टिहरी ज़िले से 25, उधमसिंह नगर ज़िले से 124 व उतरकाशी ज़िले से 22 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

यह भी पढ़ें: IAS अधिकारियों के पदों में एक बार फिर फेरबदल

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 15529 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 207 मौत हुई है।

आज एक 60 साल के पुरष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की मौत एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम, कोविड नुमानिया, एक्यूट किडनी इंज्यूरी और शॉक के कारण हुई है।

वहीं दूसरी मौत एक 60 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत कोविड नुमानिया, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम और एक्यूट किडनी इंज्यूरी के कारण हुई है।

तीसरी मौत एक 58 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुई है जिनकी मौत टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर, कोविड नुमानिया, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पुलमोनारी डिजीज और क्रोनिक किडनी डिजीज के कारण हुई है।

चौथी मौत एक 58 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुई है जिनकी मौत बयलेटरल कोविड नोमोनिया, टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर, क्रोनिक किडनी डिजीज और हाइपरटेंशन के कारण हुई है।

पांचवी मौत एक 54 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है जिनकी मौत कार्डियो पुलमोनारी अरेस्ट, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम और शॉक के कारण हुई है।

छठी मौत एक 61 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है जिनकी मौत लंग कार्सिनोमा स्टेज IV, मेटातासिस, हाइपोकेलेमिया, सेप्टियासेमिया और सेप्टियासेमिया शॉक के कारण हुई है।

सातवीं मौत एक 55 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है जिनकी मौत बयलेटरल नुमानियातीस, टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर और शॉक के कारण हुई है।

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 10912 हुई है। जिसमे आज 432 (अल्मोड़ा ज़िले से 3, बागेश्वर ज़िले से 3, चमोली ज़िले से 9, चम्पावत ज़िले से 8, देहरादून ज़िले से 77, हरिद्वार ज़िले से 114, नैनीताल ज़िले से 27, पौड़ी ज़िले से 10, उत्तरकाशी ज़िले से 46, उधमसिंह नगर ज़िले से 71, रुद्रप्रयाग ज़िले से 7, पिथौरागढ़ ज़िले से 0 व टिहरी ज़िले से 57 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 54 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

अब 4355 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 755, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 98, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 128, उदमसिंह नगर जिले से 1201, चमोली जिले से 62, नैनीताल जिले से 698, उत्तरकाशी ज़िले से 155, पिथौरागढ़ जिले से 17, बागेश्वर जिले से 22, हरिद्वार ज़िले से 1039, रुद्रप्रयाग जिले से 69, चम्पावत ज़िले से 68 और अल्मोड़ा ज़िले से 43 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 7994 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 6960 है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply