उत्तराखंड में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात

Please Share

उत्तराखंड में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात 2 Hindi News Bharat »

नैनीतालः राजस्व क्षेत्र के बडौनी गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां की एक युवती के साथ गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने महिला का रेप किया।

बडौनी क्षेत्र पटवारी नईन अहमद ने हैलो उत्तराखंड न्यूज से हुई बातचीत में महिला के साथ दो लोगों द्वारा किए गए सामुहिक दुष्कर्म की बात कबूली है। साथ ही उन्होंने बताया कि पीड़िता ने बताया कि उसके साथ यह घटना कल सुबह हुई, जिसके बाद आज सुबह ही महिला ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी हमें भी मामले में पूर्ण जानकारी नहीं है, लेकिन फिलहाल इतनी जानकारी है कि बीडी पाण्डे अस्पताल में युवती का मेडिकल करवाया गया है और युवती ने मामले में पटवारी को एफआईआर दी है। एफआईआर में महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म मामले में गांव के ही पान सिंह व एक अन्य के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि एफआईआर हमारे पास आने पर ही दुष्कर्म के आरोपियों की धर-पकड़ की जायेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply