शिक्षा के सिस्टम से परेशान आईआईएम के छात्र ने की आत्महत्या

Please Share
शिक्षा के सिस्टम से परेशान आईआईएम के छात्र ने की आत्महत्या 2 Hindi News Bharat »काशीपुर: भारतीय प्रबंध संस्थान काशीपुर में एक छात्र ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को घटनास्थल से छात्र द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। अब पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है।शिक्षा के सिस्टम से परेशान आईआईएम के छात्र ने की आत्महत्या 3 Hindi News Bharat »मृतक छात्र यश ठक्कर जोकि गुजरात के कच्छ का रहने वाला था, ने अपने छात्रावास स्थित डी ब्लॉक के रूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। काशीपुर कोतवाल चंचल शर्मा ने हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लिखा गया है कि मैं इस शिक्षा के सिस्टम से परेशान हूँ, जिसके कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूँ। मृतक यश ठक्कर भारतीय प्रबंध संस्थान में प्रथम वर्ष का छात्र था और पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तौर से परेशान चल रहा था जोकि संस्थान में हो रहे सेमिस्टर एग्जाम में भी दो दिन से नहीं बैठ पाया था।फिलहाल कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply