ऋषिकेश के लाल ने कुश्ती में जिताया भारत को स्वर्ण

Please Share
ऋषिकेश के लाल ने कुश्ती में जिताया भारत को स्वर्ण 2 Hindi News Bharat »

नेपाल के काठमांडू में आयोजित हुई इंडो-नेपाल कुश्ती चैंपियनशिप में ऋषिकेश के लाल ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया । तीर्थनगरी ऋषिकेश के उभरते हुए पहलवान लाभांशु शर्मा ने अपने कॅरियर के पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में यह स्वर्ण पदक दिलाया है ।  बता दें कि मुकाबले में लाभांशु ने नेपाल आर्मी के पहलवान को पटखनी दी है।

मालूम हो कि काठमांडू नेपाल में 7 से 10 जून तक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें लाभांशु शर्मा ने 120 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल कर चुके पहलवान लाभांशु के करियर का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था।

चैंपियनशिप में उनका पहला मुकाबला नेपाल के पहलवान से हुआ, जिसमे वह 8-0 से विजयी रहे। इस मुकाबले में लाभांशु ने (4-2) से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।

बताए कि वर्ष 2015 मे,  लाभांशु को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। नेशनल स्कूल गेम्स में उत्तराखंड को कुश्ती का पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले लाभांशु राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में कई पदक जीत चुके हैं।

लाभांशु का चयन जुलाई में दुबई में होने वाली एशिया यूथ चैंपियनशिप के लिए भी हो चुका है। लाभांशु का लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण जीतना है। 13 जून को वह ऋषिकेश लौटेंगे, जिसके बाद वह कुनाऊं गांव स्थित अपने कुश्ती के अखाड़े में युवाओं के लिए कैंप भी आयोजित करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply