एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, वुमन पायलट ने दिखाई समझदारी

Please Share

एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, वुमन पायलट ने दिखाई समझदारी 2 Hindi News Bharat »

हैदराबाद: तेलंगाना के सिद्दिपेट में एयरफोर्स का एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हादसे का शिकार हो गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इसे फाइटर पायलट की ट्रेनिंग ले रही एयरफोर्स की वुमन कैडेट उड़ा रही थी।

एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, वुमन पायलट ने दिखाई समझदारी 3 Hindi News Bharat »

वायुसेना के हाकिमपेट स्टेशन से उड़ान भरने के बाद यह एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, वुमन पायलट ने दिखाई समझदारी 4 Hindi News Bharat »

जानकारी के अनुसार एयरक्राफ्ट 50 किलोमीटर दूर ही पहुँच पाया था कि यह हादसा हो गया। वायुसेना ने मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू की है। तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी चाही, लेकिन प्लेन क्रैश हो गया। इसके पहले वुमन पायलट ने वक्त रहते खुद को इजेक्ट कर लिया, जिसे मामूली चोट आई हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply