एयर इंडिया के कर्मचारी, बोले – सर, हमारी नौकरी बचा लीजिए…

Please Share
एयर इंडिया के कर्मचारी, बोले – सर, हमारी नौकरी बचा लीजिए… 2 Hindi News Bharat »

एयर इंडिया के कर्मचारियों की एक यूनियन ने शुक्रवार को कैबिनट मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अपनी नौकरियां बचाने की अपील की हैं क्योंकि सरकार एयर इंडिया के निजीकरण की तैयारी में है।

एयरलाइन के गैर तकनीकी स्टाफ का प्रतिनिधित्व करने वाली एयर इंडियाज एम्प्लॉयीज यूनियन ने परिवहन मंत्री गडकरी को ज्ञापन सौंपा और अपील की कि सरकार एयर इंडिया का ऋण माफ करे और वर्तमान प्रबंधन को कंपनी चलाने की अनुमति दी जाए।

इससे पहले, केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया के विनिवेश के प्रस्ताव के विरोध में पिछले सप्ताह एयरलाइन के कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकताओं ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था।संगठन ने सरकार से एयरलाइन को बेचने के प्रस्ताव को वापस लेने का आग्रह किया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply