एसआई ने मचाया हुड़दंग, देखिए, वायरल वीडियो….

Please Share

नौगांव (उत्तरकाशी)। पुलिस विभाग में एसआई के शराब पीकर दुकानदार से मारपीट व चौराहे पर हुड़दंग मचाने के आरोप का मामला सामने आया है। चौराहे पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ को जांच के आदेश दिए हैं।

पुरोला थाने की नौगांव चौकी में तैनात एक एसआई की हरकत से फिर मित्र पुलिस को शर्मिंदा होना पड़ा है। बताया जा रहा है कि बीती देर शाम को यहां तैनात एसआई खरीदारी करने एक दुकान पर गया। जहां पर दुकानदार से बदसलूकी व अभद्रता पर उतर आया। जिसके चलते यहां सभी व्यापारी एकत्र हो गये। जिनके साथ भी एसआई की हाथपाई हुई।

देर शाम तक हंगामे के बाद व्यापारी नौगांव चौकी पहुंचे। जहां पर एसआई ने माफी मांगकर समझौता भी किया, लेकिन एसआई की हरकत व मारपीट का वीडियो वायरल होने से मित्र पुलिस को चौतरफा किरकरी हो रही है। एसपी ददनपाल ने सीओ से मामले की जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी है।

एसपी ददन पाल का कहना है कि मामले में ठोस कार्रवाई कीजायेगी। दूसरी ओर नौगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष का आरोप है कि एसआई शराब के नशे में था और बदसलूकी कर रहा था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply