ऑनलाइन सैक्स रैकेट का हुआ खुलासा, चार पुरुषों के साथ एक महिला गिरफ्तार

Please Share

देहरादून एक शहर जो अपनी वादियों और अपनी शिक्षा के लिए दूर दूर तक जाना जाता रहा है। लेकिन कुछ समय से देहरादून की इन खूबियों पर जैसे एक दाग लगातार लग रहा है और वो दाग है जिस्म फरोशी का । जो देहरादून शहर में पिछले काफी समय से खूब फल फूल रहा है।

बीते रोज एक ऐसे ही सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जहां से चार पुरूष औऱ एक महिला को बरामद किया गया है। साथ ही कमरे से मिली नौं पीड़िताओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया गया है। थाना पटेलनगर औऱ थाना क्लेमनटॉउन की संयुक्त टीमों ने वन बिहार में संदीप शर्मा के मकान में दबिश दी। जहां पर आपत्तिजनक हालात में उन्हें पुरूष व महिला मिले। जिसके बाद पूछताछ में उन्होनें बताया कि रोबोर्ट नाम का शख्स ऑनलाइन सर्विस के माध्यम से लड़किया दिलवाता है। जिसके बाद कमाई का आधा हिस्सा वह ले लेता है। फिलहाल वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

वहीं मकान के मालिक संदीप शर्मा ने भी कबूला की वो अपने कमरे में जिस्मफरोशी का धंधा चलाता है। जिसका तीस प्रतिशत उसको मिलता है।

जिस्मफरोशी के इस खुलासे के बाद  कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन इस गौरख धंधे पर लगातार अपनी नजर रखे औऱ ऐसे गिरोह को सलाखों के पीछे डाले।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply