ऑस्कर जाएगी राजकुमार राव की ‘न्‍यूटन’…

Please Share
ऑस्कर जाएगी राजकुमार राव की ‘न्‍यूटन’… 2 Hindi News Bharat »

देहरादून डेस्क: आज ही भारतभर में रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म ‘न्‍यूटन’ भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजी जाएगी।

फिल्‍म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 26 भारतीय भाषाओं की फिल्‍मों में से ‘न्‍यूटन’ को चुना है। फिल्‍म के चुने जाने की खबर राजकुमार ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ऑस्कर जाएगी राजकुमार राव की ‘न्‍यूटन’… 3 Hindi News Bharat »

‘न्यूटन’ में राजकुमार एक सरकारी कर्मचारी के किरदार में हैं जो हमेशा नियमों के मुताबिक चलता है। जिसके कुछ ऊसूल हैं और वे किसी भी कीमत पर उनसे समझौता नहीं करता है। इस फिल्‍म में इलेक्शन और वोटिंग जैसे मुद्दे को बहुत ही सीधे-सादे लेकिन गहरे अंदाज में उठाया गया है।

‘न्‍यूटन’ फिल्‍म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजली पाटिल जैसे कलाकार हैं। फिल्‍म में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी समेत सभी कलाकारों की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। ‘न्‍यूटन’ को फिल्‍म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में ‘बेस्‍ट फॉरिन फिल्‍म’ की श्रेणी के लिए भेजी जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply