हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 74 फीसदी मतदान

Please Share

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 74 फीसदी मतदान 2 Hindi News Bharat »

शिमलाः हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीट के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने जानकारी दी कि शाम पांच बजे तक 74 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने प्रेस वार्ता कर विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वोटिंग पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह पूरे आंकड़े हासिल किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 2014 लोकसभा चुनावों में 64.45 प्रतिशत वोटिंग हुई थी जबकि 2012 विधानसभा चुनावों में 73.51 प्रतिशत वोट पड़े थे।

उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान किसी तरह की हिंसा की खबर नहीं मिली। शराब और अन्य नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए गए थे। पेड न्यूज की आशंका होने पर 90 नोटिस भी जारी किए गए। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के विस चुनाव के लिए मैदान में उतरे 337 उम्मीदवारों की किस्मत भी ईवीएम में कैद हो गई है। जिनमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, 10 मंत्री, आठ मुख्य संसदीय सचिव, विधानसभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और एक दर्जन से ज्यादा पूर्व मंत्री शामिल रहे।

शुरुआत में काफी कम लोग अपने घरों से निकले। सुबह आठ बजे शुरू होने के बाद पहले दो घंटों में मात्र 13.72 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। धीरे-धीरे पोलिंग बूथ पर कतारें लंबी होती गईं और शाम चार बजे यह आंकड़ा 64 प्रतिशत पार कर चुका था।

You May Also Like

Leave a Reply