कश्मीरी पंडितों के लिए खुशखबरी, तीन हजार नौकरियों के लिए भर्ती जल्द

Please Share

कश्मीरी पंडितों के लिए खुशखबरी, तीन हजार नौकरियों के लिए भर्ती जल्द 2 Hindi News Bharat »

नई दिल्लीः गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बीच आज हुई मुलाकात में राजनाथ सिंह ने कश्मीरी पंडितों की नौकरियों का मुद्दा उठाया। सूत्रों के अनुसार राजनाथ सिंह ने सीएम मुफ्ती से पूछा कि उनकी सरकार द्वारा 6 हजार नौकरियां सेंक्शन की गई थीं, इनमें से केवल 3 हजार भर्तियां ही हो पाई हैं जबकि बाकी कुछ कानूनी अड़चनों में फंस गई हैं।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि कानूनी अड़चनें निपटा ली गई हैं और जल्द ही ये वैकेंसी भी भर दी जाएंगी। राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर को दिए गए फंड को लेकर समीक्षा भी की। बता दें कि पीएम द्वारा घाटी के लिए 80000 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस अमाउंट में 28 फीसदी धन बांटा जा चुका है।

सीएम के साथ राजनाथ सिंह ने 20 मिनट अकेले में भी मीटिंग की। राजनाथ सिंह ने सड़कों, पर्यटन और दो आईआईएम के कामकाज की भी समीक्षा की उन्होंने जम्मू कश्मीर पुलिस के कामों की तारीफ की और डीजीपी वेद को पूरा सहयोग देने के आश्वासन दिया।

रिलीफ कमिश्नर जम्मू एंड कश्मीर एम. ए. रैना ने हैलो उत्तराखंड न्यूज संवाददाता को बताया कि प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है जिसमें तीन हजार लोगों को रोजगार दिया गया। दूसरे चरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एसएसआरबी के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर आवेदन मांगे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें पांच सौ से अधिक नौकरियां नॉन माइग्रेट कश्मीरी पंडितों के लिए आरक्षित है जबकि बाकी 2500 माइग्रेट कश्मीरी पंडितों को रोजगार दिया जाना है। सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, पुलिस सर्विस समेत 20 विभागों में रोजगार भर्ती की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply