किडनी रैकेट मामला – तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार…

Please Share
किडनी रैकेट मामला – तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार… 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: गंगोत्री चैरिटेबल अस्पताल में हुए किडनी ट्रांसप्लांट प्रकरण में आज पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। डोईवाला पुलिस ने गुजरात निवासी जगदीश कुमार और हरिद्वार निवासी अभिषेक शर्मा को एयरपोर्ट तिराहा जॉलीग्रांट से गिरफ्तार किया।

साथ ही अंग तस्करी के आरोपी डॉक्टर राजीव चौधरी की पत्नी अनुपमा चौधरी को भी डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया। अनुपमा चौधरी को लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 420/342/120 बी/370(१) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

बता दे की देहरादून पुलिस ने इस मामले में पहले भी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

You May Also Like

Leave a Reply